लाइव न्यूज़ :

रेल भवन का एक और कर्मचारी पाया गया कोविड-19 से संक्रमित, दो हफ्ते के भीतर आया 5वां केस, दो दिनों के लिए बंद रहेगा कार्यालय

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 19:27 IST

दिल्ली स्थित रेल भवन में दो सप्ताह के भीतर कोरोना वायरस का पांचवां केस सामने आया है, जिसके बाद कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेल भवन का एक कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।

कोरोना वायरस का कहर देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक एक लाख 38 हजार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। दिल्ली में रेल भवन के एक कर्मचारी का सोमवार को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया।

रेलवे मुख्यालय की इस इमारत में दो सप्ताह से कम समय में कोविड-19 का यह पांचवां मामला सामने आया है। 19 मई तक कार्यालय आया फोर्थ ग्रेड कर्मचारी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसके बाद रेल भवन में उसके संपर्क में आए नौ लोगों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।

देशभर में 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 138845 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4021 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 57720 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 77103 एक्टिव केस मौजूद हैं।

इस तरह रेल मंत्री तक भी पहुंच सकता है कोरोना संक्रमण

एक अधिकारी ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का काम फाइलों को एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास ले जाने का होता है और इस तरह वह पूरे दिन अनेक लोगों के संपर्क में आता है। ये फाइल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और यहां तक कि रेल मंत्री के पास भी जा सकती हैं। इस तरह संक्रमण फैलता है।

उन्होंने कहा कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब रेलवे की एक वरिष्ठ अधिकारी रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं और यह रेलवे मुख्यालय में एक सप्ताह से कम समय में चौथा मामला था। संबंधित वरिष्ठ अधिकारी पिछली बार 20 मई को काम पर आई थीं। उनके साथ करीब से काम करनेवाले कम से कम 14 अधिकारियों को घर में पृथक-वास में भेज दिया गया है।

सचिव स्तर के अधिकारी को किया गया है होम क्वारंटाइन

अधिकारियों ने बताया कि नए मामले से पहले 22 मई को रेल भवन में एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिली थीं। यह अधिकारी रेलवे रक्षा बल (आरपीएफ) सेवा के कैडर पुनर्गठन पर काम कर रही थीं। वह पिछली बार 13 मई को काम पर आई थीं और उसी दिन एक कनिष्ठ आरपीएफ अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा कि इस रेलवे अधिकारी का निवास दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज अपार्टमेंट में है जहां रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ करीब से काम करनेवाले संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी को 14 दिन के लिए गृह-पृथक-वास में भेजा गया है, जबकि कुछ कनिष्ठ अधिकारियों से खुद को पृथक करने और चार जून को कार्यालय आने को कहा गया है।

13 मई को रेल भवन में आया था पहला मामला

सूत्रों ने बताया कि अधिकारी मधुमेह से पीड़ित थीं और उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी सभी सावधानियां बरती थीं। हालांकि, उन्हें हल्का बुखार है और घर में निगरानी में हैं।

रेल भवन में चौथी मंजिल स्थित आरपीएफ कार्यालय के कनिष्ठ अधिकारी इमारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले पहले व्यक्ति हैं। उनकी जांच रिपोर्ट 13 मई को आई थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया जिसमें इमारत के आसपास से बंदरों को भगाने वाला लंगूर संचालक 14 मई को संक्रमित पाया गया। इन मामलों के मद्देनजर रेलवे ने 14 और 15 मई को संक्रमणमुक्ति अभियान के लिए इमारत को बंद कर दिया था।(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल