लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 लोगों की मौत,कई घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2019 08:12 IST

इस रेल हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है।

Open in App

बिहार के हाजीपुर में जोगबनी  सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रेल हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। वहीं, प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार की सुबह हुआ। हालांकि में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में लाया गया है।

सीमांचल एक्सप्रेस (12487) जोगबनी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल तक जाती है। बिहार के हाजीपुर में 3 फरवरी (रविवार) को सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। 

इससे पहले खबरें थीं कि हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को सुबह 4 बजे सहदोई बुजुर्ग के पास जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल  सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। हादसे के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। 

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरने की वजह से हादसा हुआ है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अडिशनल डायरेक्टर जनरल (पीआर रेलवे) स्मिता वत्स शर्मा ने कहा कि 'हमारी प्राथमिकता इस वक्त बचाव ऑपरेशन पर है। एनडीआरएफ की दो टीम घटनास्थल पर मौजूद है। रेलवे मेडिकल वैन और डॉक्टरों की टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।' 

जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

रेलवे ने हादसे को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिये है।  सोनपुर — 06158221645 हाजीपुर —06224272230 बरौनी — 0627923222

  

टॅग्स :बिहारभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं