रायगढ़ बलात्कार-हत्या: आरोपी को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 14:34 IST2021-01-02T14:34:18+5:302021-01-02T14:34:18+5:30

Raigad rape-murder: accused sent to police custody till 8 January | रायगढ़ बलात्कार-हत्या: आरोपी को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

रायगढ़ बलात्कार-हत्या: आरोपी को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

अलीबाग (महाराष्ट्र), दो जनवरी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेन में तीन वर्षीय आदिवासी बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के आरोपी एक व्यक्ति को अलीबाग की सत्र अदालत ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आदेश पाटिल (34) ने 30 दिसंबर, 2020 को पेन के वडगांव गांव में बच्ची का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के बाद हत्या कर दी थी। वह मामले में जमानत पर था।

किसी भी वकील ने अदालत में उसका प्रतिनिधित्व नहीं किया। पाटिल को आठ जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि जाने-माने अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को मामले में विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त किया जाएगा।

इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश उत्पन्न हुआ था और स्थानीय लोगों ने पेन नगर में बंद का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Raigad rape-murder: accused sent to police custody till 8 January

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे