रायगढ़ बारिश : ठाणे, नवी मुंबई के नगर निकाय ने सहायता के प्रयास तेज किए

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:46 IST2021-07-26T17:46:24+5:302021-07-26T17:46:24+5:30

Raigad rain: Thane, Navi Mumbai civic bodies intensify aid efforts | रायगढ़ बारिश : ठाणे, नवी मुंबई के नगर निकाय ने सहायता के प्रयास तेज किए

रायगढ़ बारिश : ठाणे, नवी मुंबई के नगर निकाय ने सहायता के प्रयास तेज किए

ठाणे, 26 जुलाई ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने रायगढ़ जिले में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सोमवार को आवश्यक सामग्री जुटाने का अभियान शुरू किया और लोगों से उदारतापूर्वक दान देने की अपील की।

टीएमसी ने बयान जारी कर कहा कि भारी बारिश के कारण महाड-पोलाडपुर में भूस्खलन हुआ और अन्य इलाकों में पानी भरा हुआ है। वहां के लोगों के लिए मिनरल वाटर, कपड़े, तौलिया, खाद्य सामग्री, अनाज, कंबल, मोमबत्ती, टॉर्च, डाइपर, सैनिटरी नैपकिन आदि की जरूरत है। महाड-पोलाडपुर का तलैया गांव भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस बीच नवी मुंबई नगर निगम ने कहा कि राहत कार्यों के लिए इसने 43 लोगों के एक समूह एवं 20 स्वयंसेवियों के समूह को रायगढ़ भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Raigad rain: Thane, Navi Mumbai civic bodies intensify aid efforts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे