लाइव न्यूज़ :

पान मसाला बनाने वाले समूह के ठिकानों पर छापे, 400 करोड़ के बेहिसाब लेन-देन का पता चला

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई आयकर विभाग ने उत्तर भारत में स्थित 'पान मसाला' बनाने वाले समूह के कई ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद 400 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीबीडीटी के मुताबिक, आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को समूह के कानपुर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और कोलकाता में स्थित कुल 31 ठिकानों पर छापेमारी की। पान मसाला बनाने वाला यह समूह रियल स्टेट का भी कारोबार करता है।

सीबीडीटी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि छापेमारी में समूह के 400 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन के बारे में पता चला है। इस वक्तव्य में समूह की पहचान नहीं बताई गई है।

सीबीडीटी के वक्तव्य के मुताबिक, समूह को पान मसाला की बेहिसाब बिक्री और रियल स्टेट कारोबार के जरिये बहुत अधिक मुनाफा हो रहा था। समूह ने मुनाफे की इस कमाई को फर्जी कंपनियों के जरिए दोबारा अपने कारोबार में लगा दिया।

आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान 52 लाख रुपये नकद और सात किलोग्राम सोना भी बरामद किया। आरोपी समूह ने फर्जी कंपनियों के जरिए देश भर में अपना कारोबार फैला रखा था। इन फर्जी कंपनियों के जरिए समूह ने केवल तीन साल के भीतर बैंकों से करीब 226 करोड़ रुपये का ऋण लेकर रियल स्टेट के कारोबार में लगा दिया।

जांच में समूह की ऐसी 115 फर्जी कंपनियों और इनके 24 फर्जी खातों के बारे में भी पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग