लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग के द्रमुक नेता ई वी वेलु से संबंधित ठिकानों पर छापे

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:55 IST

Open in App

चेन्नई, 25 मार्च आयकर विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु में द्रमुक के एक प्रमुख नेता ई वी वेलु से संबंधित विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे।

द्रमुक ने छापेमारी को 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' तथा सत्ता का 'दुरुपयोग' करार देते हुए इसकी निंदा की और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक तथा उसके गठबंधन साझेदार भाजपा को इसके लिये जिम्मेदार बताया।

सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध कर चोरी के मामले में छापेमारी आज सुबह शुरू हुई। राज्य के विपक्षी दल द्रमुक के एक प्रमुख नेता वेलु के कई ठिकानों पर छापे मारे गये। वेलु का संबंध तमिलनाडु के तिरुवन्नमलई जिले से है।

आयकर विभाग ने संकेत दिये कि छापे की कार्रवाई के बारे में आज एक बयान जारी किया जा सकता है।

द्रमुक के महासचिव दुरईमुरुगन ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने तिरुवन्नमलुई में वेलु के आवास तथा उसने संबंधित अन्य ठिकानों पर छापे मारे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम के स्टालिन के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले दुरईमुरुगन ने यहां पत्रकारों से कहा कि ''द्रमुक इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित मानती है। ''

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने एक कालेज समेत वेलु के एक अतिथि गृह पर भी छापेमारी की, जहां स्टालिन ठहरे हुए हैं। यह निंदनीय है।

दुरईमुरुगन ने कहा कि ये कार्रवाई द्रमुक का मनोबल नहीं गिरा सकती, उल्टा इससे केवल सहानुभूति तथा वोट हासिल होंगे।

द्रमुक नेता ने कहा कि अन्नाद्रमुक ने भाजपा नीत केन्द्र सरकार के साथ मिलकर छापेमारी का षड़यंत्र रचा क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को अपने सामने करारी हार दिखाई दे रही है।

दुरईमुरुगन ने छापेमारी को सत्ता का 'दुरुपयोग' और लोकतंत्र विरोधी करार देते हुए इसकी निंदा की और कहा कि अन्नाद्रमुक तथा भाजपा उनकी पार्टी को चुनाव में नहीं हरा पाएंगी।

गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और पिछले कई सप्ताह से आयकर विभाग के अधिकारी राज्य के राजनीतिक पदाधिकारियों सहित कई लोगों के यहां छापेमारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी