लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर रेस्तरां एवं बार पर छापेमारी

By भाषा | Updated: October 17, 2021 18:04 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 अक्टूबर शहर के मानपडा क्षेत्र में कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एक रेस्तरां- बार पर अपराध शाखा ने छापेमारी की।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को आधी रात से महज कुछ देर पहले छापा मारा गया और रेस्तरां- बार के मालिक समेत दस लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा की पांचवीं इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक विकास गोडके ने बताया कि ग्राहक कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और उनमें से किसी ने मास्क नहीं लगा रखा था, उनमें आपस में कोई दूरी भी नहीं थी। गोडके के अनुसार अनुमति से अधिक लोग वहां जुटे थे।

निरीक्षक ने कहा कि इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और चितलसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा