लाइव न्यूज़ :

बेनामी संपत्ति मामले में चंडीगढ़ की दवा कंपनी के परिसरों में छापेमारी, 4.29 करोड़ रुपये की नकदी जब्त

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर आयकर विभाग ने चंडीगढ़ स्थित एक सूचीबद्ध दवा कंपनी और उससे संबंधित पक्षों के चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई में फैले कुल 11 परिसरों में छापेमारी की तथा इसमें 4.29 करोड़ रुपये नकद राशि और 2.21 करोड़ रुपये के आभूषणों को जब्त किए।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई 13 जनवरी को की थी।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ''अभी तक 4.29 करोड़ रुपये की नकदी और 2.21 करोड़ रुपये के मूल्य के आभूषण जब्त किये जा चुके हैं। तीन लॉकरों पर भी रोक लगा दी गई है। ''

आरोप है कि दवा कंपनी ने अन्य कंपनियों के साथ मिलकर इंदौर में एक बेनामी कंपनी के नाम पर 117 एकड़ बेनामी जमीन खरीदी थी।

बयान में कहा गया है, ''छापेमारी के दौरान पर्याप्त सबूत मिले, जो स्पष्ट रूप से स्थापित करते हैं कि बेनामी कंपनी की कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। बेनामी कंपनी के सभी डमी निदेशकों और शेयरधारकों ने भी अपने संबंधित बयानों में स्वीकार किया है कि कंपनी एक शेल कंपनी थी, जिसकी कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू