लाइव न्यूज़ :

धन शोधन मामले में ईआरईओ समूह के सीईओ और सीएफओ से जुड़े परिसरों में छापेमारी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय ने रियल एस्टेट समूह आईआरईओ के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में दर्जनों स्थानों पर छापा मारा।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत समूह के सीईओ और सीएफओ से जुड़े परिसरों में छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और चंडीगढ़ में करीब दर्जन भर परिसरों में छापा मारा गया।

संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के मामले में समूह के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ललित गोयल को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया था। धन शोधन का यह मामला मकान खरीदने वालों के 2,600 करोड़ रुपये की कथित हेरा-फेरी से जुड़़ा है।

आव्रजन अधिकारियों ने गोयल को 11 नवंबर को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका, जब वह ‘‘देश छोड़कर जाने का प्रयास कर रहा था। उसके बाद चंडीगढ़ में यह गिरफ्तारी हुई।

ईडी द्वारा गोयल के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस के आधार पर आव्रजन अधिकारियों ने कार्रवाई की थी। गोयल से हवाई अड्डे पर पूछताछ की गई और एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने चंडीगढ़ में उससे पूछताछ की। गोयल के बहन की शादी भाजपा नेता सुधांशु मित्तल से हुई है।

ईडी ने कहा कि गोयल के खिलाफ उसकी जांच हरियाणा की पंचकूला पुलिस और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा आईआरईओ प्राइवेट लिमिटेड और आईआरईओ फिवरीवर प्राइवेट लिमिटेड जैसे कंपनियों और ललित गोयल तथा अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुछ नयी सूचना मिलने के बाद सोमवार को छापा मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!