लाइव न्यूज़ :

मीडिया समूहों पर छापे : सपा, बसपा और कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 00:32 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जुलाई मीडिया समूहों ‘दैनिक भास्कर’ और ‘भारत समाचार’ पर बृहस्पतिवार को आयकर के छापों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने देर रात एक ट्वीट में मीडिया समूहों पर की गई कार्रवाई को द्वेष पूर्ण करार दिया।

उन्होंने ट्वीट में कहा, "दैनिक भास्कर मीडिया ग्रुप व भारत समाचार चैनल पर आयकर की जबर्दस्त छापेमारी प्रथम दृष्ट्या द्वेषपूर्ण कार्रवाई लगती है जो 1975 में कांग्रेस की इमरजेंसी की काली यादों को ताजा करती है। यह अति दुःखद व अति-निंदनीय है।"

सपा प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने मीडिया समूह के दफ्तरों और परिसरों में हुई छापे की कार्रवाई को भाजपा में व्याप्त 'खौफ' का परिणाम करार देते हुए कहा कि इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में हार की आशंका से इतनी भयभीत है कि वह उसकी नाकामी की हकीकत दिखा रहे मीडिया को भी निशाना बना रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आयकर विभाग, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय समेत हर संवैधानिक और स्वायत्त संस्था को अपने विरोधियों को डराने के लिए औजार बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सच्चाई उजागर करने पर मीडिया को भी नहीं बख्श रही है। सपा की लड़ाई इन संस्थाओं के राजनीतिकरण के खिलाफ भी है।

वर्मा ने कहा कि सपा दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर सरकार के इशारे पर मारे गए छापों की कड़ी निंदा करती है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संयोजक (मीडिया एवं संचार) ललन कुमार ने भी मीडिया समूहों के परिसरों पर आयकर के छापों को 'तानाशाही और कायरतापूर्ण' हरकत बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से किए गए अपने वादे नहीं निभाए और कोरोना वायरस महामारी के दौरान उसकी असफलता उजागर हो चुकी है। भाजपा की सच्चाई को दुनिया के सामने लाने को इस पार्टी ने जुर्म मानते हुए दैनिक भास्कर और भारत समाचार जैसे मीडिया समूहों को निशाना बनाया है।

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों - ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल