लाइव न्यूज़ :

मीडिया समूहों पर छापे, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने का प्रयास : कमलनाथ

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:38 IST

Open in App

भोपाल, 22 जुलाई मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कर चोरी के आरोप में दैनिक भास्कर और भारत समाचार मीडिया समूहों पर छापेमारी ‘‘लोकतंत्र के चौथे स्तंभ’’ को दबाने और सच बाहर आने से रोकने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर के खिलाफ भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, नोएडा और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। समाचार चैनल भारत समाचार के लखनऊ स्थित परिसरों और उसके प्रमोटरों व कर्मचारियों के यहां छापेमारी हुई है।

इन छापों को लेकर आयकर विभाग या उसके नीति निर्माण निकाय, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार में प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने का, सच को रोकने का काम शुरु से ही किया जा रहा है। पेगासस जासूसी मामले में भी कई मीडिया संस्थान और उससे जुड़े लोग निशाने पर रहे हैं। और अब सरकार की निरंतर पोल खोल रहे, सच को देश भर में निर्भिकता से उजागर कर रहे दैनिक भास्कर मीडिया समूह को दबाने का काम शुरु हो गया है? अपने विरोधियों को दबाने के लिए, सच को सामने आने से रोकने के लिए ईडी, आईटी व अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग यह सरकार शुरु से ही करती रही है और यह काम आज भी जारी है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ध्यान रखें कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि भोपाल के प्रेस परिसर में स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय सहित समूह के आधा दर्जन परिसरों में कर अधिकारी ‘‘मौजूद ’’ हैं।

सूत्रों ने कहा कि भास्कर समूह के खिलाफ कार्रवाई में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इसके प्रमोटरों के आवासीय परिसरों की तलाशी शामिल है।

भोपाल के एमपी नगर जोन -1 इलाके में स्थित प्रेस कॉम्पलेक्स में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया समूह भास्कर के कई कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र (एमएच) में पंजीकृत चार पहिया वाहनों से छापामार दल सुबह करीब चार बजे यहां पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन