लाइव न्यूज़ :

मीडिया समूह पर छापेमारी: धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग निंदनीय, माकपा ने कहा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई माकपा ने मीडिया समूह ‘दैनिक भास्कर’ के खिलाफ आयकर छापेमारी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल डराने-धमकाने के लिए कर रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के खिलाफ भी कर चोरी के आरोप में छापेमारी की।

दैनिक भास्कर के मामले में भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, नोएडा और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। दैनिक भास्कर हिंदी और गुजराती में अखबार के संस्करण प्रकाशित करता है।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का छापा राज काम नहीं करेगा। सच्चाई को सामने आने से डराने और रोकने की कोशिश हो रही है लेकिन गंगा में तैरते शवों की तरह मोदी सरकार कुछ छिपा नहीं सकती। डराने-धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग निंदनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां