लाइव न्यूज़ :

ठाणे के प्रमुख बिल्डरों पर छापे, 520 करोड़ रु का काला धन मिला

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़े बिल्डर्स के यहां छापा मार कर 520 करोड़ रुपये से ज्यादा की अज्ञात स्रोतों से हुई आय का पता लगाया है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 जनवरी को बोरीवली, मीरा रोड और भयंदर में तलाशी और छापे की कार्रवाई की गई।

आयकर विभाग ने छापा मार कार्रवाई में बिना किसी लेखे-जोखे वाली 10.16 करोड़ रुपये नकदी भी बरामद की है।

आयकर विभाग के लिए नीति निर्धारित करने वाले बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान बरामद नकदी सहित पिछले वर्षों को मिलाकर कुल 520.56 करोड़ रुपये की बेहिसाब राशि मिली है।’’

बयान के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पता चला है कि जमीन और फ्लैट बेचने से मिले धन सहित बहुत सारी आय का कोई हिसाब नहीं दिखाया गया है।

बोर्ड ने कहा कि समूह ने सेल्फ असेसमेंट कर भरने की बात कही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos