लाइव न्यूज़ :

कालीन कारखानों पर छापे: पश्चिम बंगाल निवासी नौ बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

By भाषा | Updated: December 3, 2021 01:06 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), दो दिसंबर भदोही के कालीन कारखानों में श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मार कर पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले नौ बाल श्रमिकों को मुक्त करा लिया।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने बताया कि चौरी थाना इलाके के दानपट्टी गाँव में एक ही परिवार के असलम, अकरम और उसके एक अन्य भाई के कालीन कारखानों में बच्चों से कालीन बुनाई की सूचना पर छापा मारा गया। तीनों कारखाने अगल-बगल स्थित हैं। छापे के दौरान वहां नौ बच्चे बुनाई करते मिले। इन सभी की उम्र नौ साल से चौदह साल के आस पास है। मुक्त कराए गए यह बच्चे पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले बताए जाते हैं।

उन्होंने बताया छापे के समय तीनों कारखाना मालिक फरार हो गए। बच्चों को उपजिला मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार के सामने पेश कर बयान दर्ज कराए गए हैं। इस मामले में बच्चों की सही उम्र का पता लगाने के लिए शुक्रवार को उनकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल बच्चों को चाईल्ड लाइन को सौंपा गया है।

कालीन कारखानों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो