लाइव न्यूज़ :

भारत समाचार पर छापेमारी : 200 करोड़ रुपये के ‘बिना हिसाब के लेनदेन’ की जांच चल रही है-सीबीडीटी

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को दावा किया कि लखनऊ के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ एवं उससे जुड़े व्यवसाय पर इस हफ्ते की शुरुआत में छापेमारी के बाद जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड से पता चलता है कि करीब 200 करोड़ रुपये का ‘‘बिना हिसाब का’’ लेनदेन हुआ।

छापेमारी 22 जुलाई को लखनऊ, बस्ती, वाराणसी, जौनपुर और कोलकाता में तथा प्रधान संपादक ब्रजेश मिश्रा, राज्य प्रमुख वीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के हरैया (बस्ती जिला) विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजय सिंह एवं कुछ अन्य के आवासीय परिसरों पर हुई थी।

सीबीडीटी ने बयान में समूह की पहचान उजागर नहीं की और कहा कि समाचार के अलावा यह समूह खनन, आवभगत, शराब और रियल इस्टेट का भी व्यवसाय करता है।

अधिकारियों ने इसे भारत समाचार पर छापेमारी से जुड़ा मामला बताया।

सीबीडीटी ने दावा किया, ‘‘तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई और 16 लॉकर को जब्त किया गया है। डिजिटल रिकॉर्ड सहित दस्तावेजों से पता चलता है कि करीब 200 करोड़ रुपये का अघोषित लेनदेन हुआ।’’

छापेमारी के बाद मिश्रा ने कहा था कि वे कर का भुगतान करने वाले नागरिक हैं और वे पिछले दो दशक से बकाया कर का भुगतान करते रहे हैं।

सीबीडीटी के बयान में दावा किया गया कि छापेमारी के दौरान साक्ष्यों से पता चलता है कि यह व्यावसायिक समूह खनन, प्रसंस्करण और शराब, रियल एस्टेट आदि के माध्यम से काफी बेनामी आय अर्जित कर रहा है।

छापेमारी में पता चला कि कोलकाता में बनी 15 से अधिक कंपनियां ‘‘अस्तित्व में ही नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग