लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के आरोपित विधायक पुत्र की तलाश में 20 पुलिसकर्मियों का छापा

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 16, 2021 16:19 IST

बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण की तलाश में महिला थाना और क्राइम ब्रांच की 20 लोगों की  संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर 11वीं बार छापा मारा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला थाना और क्राइम ब्रांच की 20 लोगों की  संयुक्त टीम ने विधायक के घर मारा छापाकरण पर इसी वर्ष अप्रैल में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गयाआरोपित के नहीं मिलने पर घर व उसके गार्डन के सीसीटीवी कैमरे देखे गए

इंदौर :  बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण की तलाश में महिला थाना और क्राइम ब्रांच की 20 लोगों की  संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर 11वीं बार छापा मारा। दुष्कर्म के आरोपित करण के दोस्तों और स्वजन से पूछताछ की तथा घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। मुरली मोरवाल उज्जैन के बड़नगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक है।

महिला थाना टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक करण पर इसी वर्ष अप्रैल में एक युवती (कांग्रेस नेत्री) की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने कईं बार घर, गार्डन, फॉर्म हाउस पर तलाशी ली लेकिन आरोपित फरार हो गया। शुक्रवार को खबर मिली थी कि करण दशहरा पर उज्जैन आ सकता है। टीआइ ज्योति शर्मा, एसआइ रश्मि पाटीदार, बड़नगर टीआइ मनीष मिश्रा व क्राइम ब्रांच के बीस से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने छापा मार दिया।

टीआइ के मुताबिक आरोपित के नहीं मिलने पर घर व उसके गार्डन के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। बदनावर में रहने वाले करण के दोस्त राहुल के घर भी छापा मारा और पूछताछ की। करीब तीन घंटे चली तलाशी के बाद टीम खाली हाथ लौट आई। पिछले छह महीने में यह 11वीं दबिश है। आरोपित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा।

कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है पुलिस

टीआइ के मुताबिक करण की हाईकोर्ट से जमानत खारिज हो चुकी है। उसके खिलाफ पुलिस बड़नगर, बदनावर, उज्जैन में पर्चे चस्पा करवा चुकी है। संपत्ति कुर्की के लिए भी कोर्ट में अर्जी लगी है।

टॅग्स :इंदौरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो