लाइव न्यूज़ :

नेकां नेता की मौत के मामले में जम्मू और अमृतसर में छापे मारे जा रहे

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या में शामिल दो संदिग्धों को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब में छापे मारे जा रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य वजीर (67) बृहस्पतिवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में एक फ्लैट में मृत पाए गए थे।

अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि वजीर का शव मिलने से एक दिन पहले बुधवार को आरोपी इमारत में मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नेकां नेता की 2 सितंबर को हत्या की गई थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके लिए डॉक्टरों के एक बोर्ड का गठन किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो फरार संदिग्धों हरप्रीत सिंह और हरमीत सिंह का पता लगाने के लिए जांच दल अमृतसर और जम्मू भेजे गए हैं।

पुलिस ने कहा था कि वजीर का सड़ा गला शव फ्लैट के वाशरूम में मिला था। यह फ्लैट अमृतसर निवासी एवं उनके परिचित हरप्रीत सिंह (31) ने किराए पर लिया था।

उनके मुताबिक वजीर दो सितंबर को दिल्ली आए थे और जम्मू के रहने वाले हरप्रीत व उसके दोस्त हरमीत के साथ बसई दारापुर इलाके में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद हरप्रीत का मोबाइल फोन बंद पाया गया, लेकिन दोनों संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण किया जा रहा है।

वजीर के भाई ने दावा किया था कि जम्मू के रहने वाले नेकां नेता दो सितंबर को अपने परिवार से मिलने के लिए कनाडा जाने वाले थे। एक अधिकारी ने कहा कि जब कई दिनों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली, तो उनके परिवार ने जम्मू पुलिस को सूचित किया। जिसने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया।

बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस के पास त्रिलोचन के पड़ोसी का फोन आया था कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से वजीर का शव बरामद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल