लाइव न्यूज़ :

ग्राम पंचायत सचिव के घर पर छापे, डेढ़ किलोग्राम चांदी और 15 तोला सोना, दो करोड़ रुपये और 20 बीघा के सुराग मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 14:37 IST

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर अत्याना गांव की पंचायत के सचिव योगेश दुबे के खिलाफ शिकायत मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस शिकायत पर अत्याना में दुबे के घर तथा उनके एक अन्य मकान पर छापे मारे गये। उन्होंने बताया कि दुबे वर्ष 1997 में प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की सेवा में शामिल हुए थे।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के संदेह में शुक्रवार को एक ग्राम पंचायत के सचिव के ठिकानों पर छापे मारे। जांचकर्ताओं को छापों में उसकी दो करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की बेहिसाब संपत्ति के सुराग मिले हैं।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर अत्याना गांव की पंचायत के सचिव योगेश दुबे के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से खासी संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर अत्याना में दुबे के घर तथा उनके एक अन्य मकान पर छापे मारे गये।

उन्होंने बताया कि दुबे वर्ष 1997 में प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की सेवा में शामिल हुए थे। लोकायुक्त पुलिस को छापों में सुराग मिले हैं कि ग्राम पंचायत सचिव की चल-अचल संपत्ति का मूल्य दो करोड़ रुपये से ज्यादा है। यह राशि गुजरे 22 साल की सरकारी सेवा में उनकी वैध आय से कई गुना अधिक है।

भदौरिया ने बताया कि छापों में दुबे के घर से 4.15 लाख रुपये की नकदी, डेढ़ किलोग्राम चांदी और 15 तोला सोने के जेवरात बरामद किये गये हैं। ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ जारी जांच के घेरे में आयी अचल सम्पत्तियों में दो बड़े मकान, पांच दुकानें और 20 बीघा जमीन शामिल है। उन्होंने बताया कि दुबे और उनके परिजन के बैंक खातों में 12.75 लाख रुपये जमा पाये गये हैं। मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विस्तृत जांच और ग्राम पंचायत सचिव की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह