लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में अवैध मादक पदार्थ पुनर्वास केन्द्रों पर छापेमारी की जा रही है: मंत्री

By भाषा | Updated: June 27, 2021 21:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 जून हरियाणा के मंत्री ओम प्रकाश यादव ने रविवार को कहा कि राज्य में अवैध मादक पदार्थ पुनर्वास केन्द्रों में छापेमारी की जा रही है और पानीपत जिले में ऐसी ही कार्रवाई में 37 नशे के आदियों को मुक्त कराया गया है।

यादव ने कहा कि जिले के एक गांव में अवैध तरीके से नशा मुक्ति केन्द्र चल रहा था।

उन्होंने कहा, ''इस केंद्र में नशा पीड़ितों को रोके जाने की जानकारी मिली थी। इस संबंध में स्थानीय अपर उपायुक्त की अगुवाई में एक टीम गठित कर छापेमारी करके 37 नशाखोरों को मुक्त कराया गया और उन्हें इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''

राज्य के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अवैध मादक पदार्थ पुनर्वास केन्द्रों पर छापेमारी की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि पुनर्वास केंद्र के खिलाफ पानीपत के मॉडल टाउन थाने में मामला दर्ज किया गया है। यादव ने कहा कि बिना सरकार की अनुमति के ऐसे केंद्र चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए फिलहाल करीब 104 पंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों के संचालकों को नियमानुसार शासन से प्रमाण पत्र लेना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?