लाइव न्यूज़ :

मीडिया समूहों के खिलाफ छापेमारी संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कांग्रेस ने मीडिया समूह ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के एक टेलीविजन चैनल के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के गुस्से से आपा खो रही सरकार संविधान एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कर रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ कितना और गला घोटेंगे मीडिया का ? कितनी और दबिश मानेगा मीडिया ? कब तक सच पर सत्ता की बेड़ियाँ रहेंगी ? आज यह देख अथाह दुःख हुआ कि टीवी के साथी आज भी दैनिक भास्कर-भारत समाचार पर “रेड राज” के ख़िलाफ़ डिबेट नहीं करवा रहे ? अब भी नहीं तो कब ?’’

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश को गुस्से में देखकर मोदी जी खो रहे हैं आपा, कहीं करवा रहे रहे हैं जासूसी और कहीं मरवा रहें हैं छापा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी एक अखबार की बात नहीं कर रहे हैं। हम निष्पक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मुद्दा उठा रहे हैं। इस अखबार ने कोरोना महामारी के समय पहले पृष्ठ पर खबरें प्रकाशित कीं। इस अखबार (दैनिक भास्कर) ने प्रकाशित की थी कि गंगा नदी में लाशें तैर रही हैं और बड़ी संख्या में शव जलाए जा रहे हैं।’’

सिंघवी के मुताबिक, ‘‘उत्तर प्रदेश में भी एक चैनल ‘भारत समाचार’ के खिलाफ छापेमारी की गई। इसी तरह वेबसाइट ‘न्यूज क्लिक’ के संपादकों के यहां कई बार छापेमारी की गई। कई दूसरे मीडिया संगठनों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की गई है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘सरकार बताए कि आयकर के छापे सुनियोजित हैं या महज संयोग हैं? देश को चुप कराने के लिए संस्थानों का दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है?

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह कदम भर्त्सना योग्य है। यह हमारी संस्कृति और संविधान के खिलाफ है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। यह बौखलाई और घबराई सरकार का कदम है।’’

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोपों में दो प्रमुख मीडिया समूहों - ‘दैनिक भास्कर’ और उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ के विभिन्न शहरों में स्थित परिसरों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दैनिक भास्कर के मामले में छापेमारी भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि टीवी समाचार चैनल भारत समाचार समूह और उसके प्रवर्तकों एवं कर्मचारियों के लखनऊ स्थित परिसरों पर इसी तरह से छापेमारी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी