लाइव न्यूज़ :

प्याज व्यापारी के गोदाम पर छापा, निर्धारित मात्रा से ज्यादा भंड़ारण पाया

By बृजेश परमार | Updated: October 8, 2019 03:14 IST

व्यापारी के मण्डी लायसेन्स में भी इसका जिक्र नहीं है। इन्होंने इनकी पत्नी के नाम से 2 हेक्टेयर में प्याज का रकबा का पंजीयन कराया जाना पाया गया,

Open in App
ठळक मुद्देप्याज के संकंट के दौर में उज्जैन में प्रदेश की पहली कार्रवाई को प्रशासन ने अंजाम दिया है। प्रशासन की सयुंक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया। 

प्याज के संकंट के दौर में उज्जैन में प्रदेश की पहली कार्रवाई को प्रशासन ने अंजाम दिया है। प्याज व्यापारी के गोदाम पर प्रशासनिक दल ने छापा मारा है निर्धारित मात्रा से 300 क्विंटल ज्यादा यहां मिला है।

प्याज़ भंडारण पर केंद्र सरकार के नियंत्रण आदेश के बाद उज्जैन जनपद पंचायत के ग्राम बाढ़कुम्मेद में मंडी के प्याज़ व्यापारी ओमप्रकाश पाटीदार के गोदाम पर छापा। सोमवार को प्रशासनिक दल ने यहां छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की सयुंक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया। 

ओमप्रकाश पाटीदार थोक प्याज व्यापारी द्वारा ग्राम बाढ़कम्मेद तहसील उज्जैन में स्वयं गोदाम में अधिक मात्रा में प्याज का संग्रहण रखे होने के शिकायत की जांच खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग ,नापतौल ,कृषि मंडी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पाटीदार उज्जैन मण्डी में प्याज के बड़े व्यापारी है तथा बाढकुम्मेद का किसान भी है तथा बाढ़कुम्मेद में स्वयं का गोदाम बनाया है।

 यहां खरीदी बिक्री कर गोदाम में प्याज रखा जाता है। इसका नोटीफाईड भी नहीं होना पाया गया है। व्यापारी के मण्डी लायसेन्स में भी इसका जिक्र नहीं है।  इन्होंने इनकी पत्नी के नाम से 2 हेक्टेयर में प्याज का रकबा का पंजीयन कराया जाना पाया गया, जिसका उद्यानिकी विभाग की गणना अनुसार किसान की प्याज की पैदावार 500 से 600 क्विंटल होती है। 

जांच के दौरान बाढ़कुम्मेद में स्थित गोदाम में लूज (खुला) 800 से 900 क्विंटल तक प्याज संग्रहित होने का आकलन होने के कारण व्यापारी की बिक्री रूकवाई गई है। खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, नापतौल विभाग तथा मण्डी के अधिकारियों की टीम द्वारा समक्ष में गोदाम रखे प्याज का तोल करवायेगी अगर गोदाम मे रखा प्याज थौक व्यापरियों हेतु निर्धारित की गई स्टाक सीमा 500 क्विंटल से अधिक होती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है