प्याज व्यापारी के गोदाम पर छापा, निर्धारित मात्रा से ज्यादा भंड़ारण पाया

By बृजेश परमार | Updated: October 8, 2019 03:14 IST2019-10-08T03:14:06+5:302019-10-08T03:14:06+5:30

व्यापारी के मण्डी लायसेन्स में भी इसका जिक्र नहीं है। इन्होंने इनकी पत्नी के नाम से 2 हेक्टेयर में प्याज का रकबा का पंजीयन कराया जाना पाया गया,

Raid onion trader's warehouse, found more storage than prescribed | प्याज व्यापारी के गोदाम पर छापा, निर्धारित मात्रा से ज्यादा भंड़ारण पाया

प्याज व्यापारी के गोदाम पर छापा, निर्धारित मात्रा से ज्यादा भंड़ारण पाया

Highlightsप्याज के संकंट के दौर में उज्जैन में प्रदेश की पहली कार्रवाई को प्रशासन ने अंजाम दिया है। प्रशासन की सयुंक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया। 

प्याज के संकंट के दौर में उज्जैन में प्रदेश की पहली कार्रवाई को प्रशासन ने अंजाम दिया है। प्याज व्यापारी के गोदाम पर प्रशासनिक दल ने छापा मारा है निर्धारित मात्रा से 300 क्विंटल ज्यादा यहां मिला है।

प्याज़ भंडारण पर केंद्र सरकार के नियंत्रण आदेश के बाद उज्जैन जनपद पंचायत के ग्राम बाढ़कुम्मेद में मंडी के प्याज़ व्यापारी ओमप्रकाश पाटीदार के गोदाम पर छापा। सोमवार को प्रशासनिक दल ने यहां छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की सयुंक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गोदाम सील किया। 

ओमप्रकाश पाटीदार थोक प्याज व्यापारी द्वारा ग्राम बाढ़कम्मेद तहसील उज्जैन में स्वयं गोदाम में अधिक मात्रा में प्याज का संग्रहण रखे होने के शिकायत की जांच खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग ,नापतौल ,कृषि मंडी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जांच के दौरान पाया गया कि पाटीदार उज्जैन मण्डी में प्याज के बड़े व्यापारी है तथा बाढकुम्मेद का किसान भी है तथा बाढ़कुम्मेद में स्वयं का गोदाम बनाया है।

 यहां खरीदी बिक्री कर गोदाम में प्याज रखा जाता है। इसका नोटीफाईड भी नहीं होना पाया गया है। व्यापारी के मण्डी लायसेन्स में भी इसका जिक्र नहीं है।  इन्होंने इनकी पत्नी के नाम से 2 हेक्टेयर में प्याज का रकबा का पंजीयन कराया जाना पाया गया, जिसका उद्यानिकी विभाग की गणना अनुसार किसान की प्याज की पैदावार 500 से 600 क्विंटल होती है। 

जांच के दौरान बाढ़कुम्मेद में स्थित गोदाम में लूज (खुला) 800 से 900 क्विंटल तक प्याज संग्रहित होने का आकलन होने के कारण व्यापारी की बिक्री रूकवाई गई है। खाद्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, नापतौल विभाग तथा मण्डी के अधिकारियों की टीम द्वारा समक्ष में गोदाम रखे प्याज का तोल करवायेगी अगर गोदाम मे रखा प्याज थौक व्यापरियों हेतु निर्धारित की गई स्टाक सीमा 500 क्विंटल से अधिक होती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

Web Title: Raid onion trader's warehouse, found more storage than prescribed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे