लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सिपाही नरेन्द्र कुमार धीरज के दो ठिकानों पर छापा

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:27 IST

Open in App

पटना, 21 सितंबर पद के दुरूपयोग एवं अपने परिजनों के नाम पर करोड़ों की परिसम्पत्तियां अर्जित करने के आरोपों से घिरे बिहार पुलिस मेंस एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सिपाही नरेन्द्र कुमार धीरज के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध ईकाई (इओयू) की अलग-अलग टीम ने मंगलवार को छापेमारी की।

बिहार राज्य आर्थिक अपराध इकाई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इओयू की नौ विशेष टीमों ने मंगलवार को पटना और भोजपुर जिलों में धीरज के मकानों पर छापेमारी की।

धीरज की 13 मई 1988 को नालंदा जिला बल में सिपाही के पद पर नियुक्ति हुई थी ।उनकी सेवा अवधि करीब 33 वर्ष दो महीने की रही । उनका पैतृक आवास भोजपुर जिले में सहार थानाक्षेत्र अंतर्गत मुजफ्फरपुर गांव में है। वह सात भाई हैं। वह सामान्य कृषक परिवार से आते हैं तथा सेवा में आने से पूर्व इनके पास करीब तीन-चार बीघे की पुश्तैनी जमीन होने की सूचना है । नौकरी प्रारंभ होने के समय सभी भाई इनके उपर आश्रित थे । इनके संयुक्त परिवार में इनके अतिरिक्त कोई अन्य लोक सेवक या सरकारी सेवा में नहीं है ।

इओयू जांच के दौरान धीरज का पटना शहर में एक दो मंजिला मकान होने के साथ उनके एक भाई विजेन्द्र कुमार विमल के नाम से भोजपुर में चार अवासीय भूखण्ड एवं एक कृषि योग्य भू-खण्ड पाया गया है ।

धीरज के दूसरे भाई सुरेन्द्र सिंह के नाम से भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के विभिन्न 10 जगहों पर व्यवसायिक, आवासीय एवं कृषि भूमि है। धीरज के तीसरे भाई विरेन्द्र सिंह के नाम से भोजपुर में 50 डीसमिल का कृषि योग्य भूमि है । धीरज के चौथे भाई अशोक कुमार के नाम से आरा के विभिन्न जगहों पर चार आवासीय एवं कृषि योग्य भूमि पाई गई है ।

धीरज के पांचवे भाई श्याम बिहारी सिंह के नाम से भोजपुर में एक आवासीय भू-खण्ड है । धीरज के छठे भाई शशि भूषण कुमार के नाम से भोजपुर में 64.50 डिसमिल का एक कृषि योग्य भूमि है । धीरज के भतीजे धमेन्द्र कुमार के नाम से भोजपुर में 51 डिसमिल का एक कृषि योग्य भूमि है।

इस मामले में धीरज उनके भाई सुरेन्द्र कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, श्याम बिहार सिंह, विरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र कुमार विमल, अशोक कुमार, तथा भतीजा धर्मेन्द्र कुमार के विरूद्ध 20 सितंबर को मामला दर्ज करके 18 दर्ज कर इओयू द्वारा कार्रवाई शुरू की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है