लाइव न्यूज़ :

मप्र में सहायक इंजीनियर के घरों पर छापे, बड़े पैमाने पर संपत्ति के सुराग मिले

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:25 IST

Open in App

इंदौर, 17 जुलाई भारी भ्रष्टाचार के संदेह में लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक नगर निकाय के सहायक इंजीनियर के इंदौर और धार स्थित घरों पर शनिवार को छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि छापों में 500 ग्राम स्वर्ण आभूषण और एक किलोग्राम रजत आभूषणों के साथ ही सहायक इंजीनियर की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाए गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि धार की नगर पालिका परिषद में पदस्थ सहायक इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से काफी संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर इंदौर और धार में उनके तीन घरों पर छापे मारे गये।

बघेल ने बताया कि छापों में सहायक इंजीनियर के घरों से सोने के 500 ग्राम वजनी जेवरात और चांदी के एक किलोग्राम वजनी आभूषण मिले हैं।

उन्होंने बताया कि जैन के धार स्थित सरकारी निवास से 26 अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर उनके परिजनों के मालिकाना हक वाली कृषि भूमि और मकान शामिल हैं। इन संपत्तियों के बारे में जांच की जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि सहायक इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी बेहिसाब संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

कारोबारGold Rate Today: आज का सोने का रेट, जानें 18 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

कारोबारनए साल के आने से पहले निपटा लें ये काम, नहीं तो भरना होगा बड़ा जुर्माना

कारोबारNPS Withdrawal Rule: एनपीएस खाताधारकों के लिए खुशखबरी; कैश विड्रॉल की लिमिट बढ़ी, साथ ही लोन की सुविधा मिलेगी

भारत अधिक खबरें

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतPunjab Local Body Election Results: आप 60, कांग्रेस 10, शिअद 3 और भाजपा 1 सीट पर आगे, देखिए अपडेट

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा