लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक नेता के ठिकानों पर छापेमारी, पार्टी ने बताया- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:20 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जुलाई सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अन्नाद्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री एम आर विजयभास्कर के करीब 20 ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापे मारे। अन्नाद्रमुक ने इसे 'राजनीतिक प्रतिशोध' की भावना से की गयी कार्रवाई बताया है।

विजयभास्कर के वकील ने संवाददाताओं को बताया कि छापेमारी के दौरान कोई बहुमूल्य चीज बरामद नहीं की गयी।

पुलिस ने बताया कि सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी निदेशालय के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले और भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पूर्व मंत्री के चेन्नई तथा गृह नगर करुर में स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विजयभास्कर पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक सरकार में परिवहन मंत्री थे। विजयभास्कर के वकील सेल्वम ने संवाददाताओं को बताया कि मंत्री के 2016-21 के कार्यकाल के दौरान उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के सिलसिले में छापेमारी की गई।

वकील ने कहा, ''हम अदालत में इस मामले का सामना करेंगे। जांच अधिकारियों ने मंत्री के घर से कुछ भी नहीं लिया है। वह आय से अधिक संपत्ति के आरोप वाले इस मामले का सामना करने के लिए तैयार हैं।’’

इस छापेमारी को लेकर अन्नाद्रमुक के समन्वयक ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि यह सत्ताधारी दल के इशारे पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना के तहत की गयी कार्रवाई है।

पन्नीरसेल्वम ने कहा, ''सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) राजनीतिक रूप से अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी का सामना नहीं कर सकी और इसलिए डराने-धमकाने का सहारा ले रही थी। अन्नाद्रमुक इस प्रकार की धमकियों से नहीं डरती और उनका सामना करने के लिए तैयार है। द्रमुक को राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गयी इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई को बंद करना चाहिए। हम इस प्रकार की छापेमारी की कड़ी निंदा करते हैं और अदालत में इसका सामना करेंगे। अन्नाद्रमुक पूरी तरह से विजयभास्कर के साथ खड़ी हुई है। ’’

इस बीच, पन्नीरसेल्वम और पार्टी के संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि चुनाव के दौरान आम जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई द्रमुक सरकार जनकल्याण के कार्यों की ओर ध्यान देने की बजाए राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर विपक्ष के खिलाफ काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां