लाइव न्यूज़ :

अवैध रेत खनन के खिलाफ गिरिडीह में छापेमारी, बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:10 IST

Open in App

गिरिडीह (झारखंड), 23 नवंबर झारखंड के गिरिडीह जिले में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को बालू से लदे नौ ट्रैक्टर जब्त किए और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर आज पचम्बा और मुफस्सिल थाना पुलिस ने जिला खनन पदाधिकारी के साथ सिहोडीह में उसरी नदी में छापा मारकर बालू लदे नौ ट्रैक्टर जब्त किए।

अहमद ने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां हो रहे अवैध खनन के कारण पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही नदी पर बने पुल के खंभों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग ने पुल के पास किसी भी तरह के खनन को प्रतिबंधित कर रखा है जिसके बाबजूद यहां खुलेआम उत्खनन हो रहा था।

पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos