लाइव न्यूज़ :

निवेश गिरने पर राहुल का तंज : मोदी जी, जेटली से इसे भी ‘स्पिन’ कराने को कहिए

By भाषा | Updated: January 3, 2019 22:13 IST

गांधी ने निवेश गिरने से जुड़ी खबर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ' मोदी जी, यह बहुत खराब लग रहा है। क्या कृपया आप अपने ‘माउथपीस’ जेटली से इसे स्पिन कराने के लिए कह सकते हैं।' 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने ‘माउथपीस’ अरुण जेटली से कहें कि इसे भी कुछ अलग तरीके से पेश करें।

गांधी ने निवेश गिरने से जुड़ी खबर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ' मोदी जी, यह बहुत खराब लग रहा है। क्या कृपया आप अपने ‘माउथपीस’ जेटली से इसे स्पिन कराने के लिए कह सकते हैं।' 

इससे पहले, अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा, ‘‘हाल के समय में तीन रिपोर्ट सामने आई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक साल में बैंक जालसाजी के मामलों में 72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।क्या यह सरकार आरबीआई के गवर्नर को फिर बदलेगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि मुद्रा लोन का एनपीए दोगुना हो गया है। क्या यही वजह है कि अब सरकार के लोगों की तरफ से मुद्रा लोन पर ज्ञान सुनने को नहीं मिलता? एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर है। इसकी जिम्मेदारी किसकी है?’’

टॅग्स :राहुल गांधीअरुण जेटलीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया