लाइव न्यूज़ :

राहुल का कटाक्ष: त्यौहार का मौसम फीका करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद

By भाषा | Updated: October 8, 2021 13:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली , आठ अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल , डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि त्यौहार के मौसम को फीका करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद है।

उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ दाम बढ़ता जा रहा है , पेट्रोल , डीज़ल , खाद्य सामग्री , एलपीजी का.... , त्योहार का मौसम कर दिया फीका , धन्यवाद है मोदी जी का !’’

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं।

सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। इसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो