लाइव न्यूज़ :

राहुल की भाषा, कोविड-19 को लेकर भय पैदा करने की कोशिश दर्शाती है कि टूलकिट के पीछे कांग्रेस: भाजपा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्षी नेता ने जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया और लोगों के मन में ‘‘भय’’ पैदा करने की कोशिश की, उससे स्पष्ट हो गया कि ‘‘टूलकिट’’ भी उनकी पार्टी की ओर से ही निर्मित की गई थी।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया बयानों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि देश में टीकाकरण इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिसंबर तक भारत में 216 करोड़ नए टीकों के उत्पादन और कैसे 108 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को यह लगाया जाएगा, उसकी रूपरेखा तैयार की है।

जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ मिलकर कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं और ऐसे समय में राहुल गांधी, सरकार द्वारा किये गए प्रयासों के लिए ‘‘नौटंकी’’ शब्द का उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह देश और देश की जनता का अपमान है। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल हम नहीं करेंगे क्योंकि उनकी नौटंकी जनता ने कब की बंद कर दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपका बयान देखकर यह बात पक्की हो गई कि... अब सबूत की जरूरत नहीं... टूलकिट आपके द्वारा ही निर्मित है... यह बात साफ हो गई है, क्योंकि जिस तरह की भाषा, जिस तरह का तर्क और जिस प्रकार आपने भ्रम और भय फैलाने की लोगों में कोशिश की, वह उसी रणनीति का हिस्सा है।’’

ज्ञात हो कि कथित ‘‘टूलकिट’’ को कांग्रेस के षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए भाजपा ने पिछले दिनों राहुल गांधी और विपक्षी दल पर निशाना साधा था। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को भाजपा की साजिश का हिस्सा बताते हुए पुलिस में इस मामले की शिकायत कर जांच की मांग की थी।

राहुल गांधी के धीमे टीकाकरण अभियान के आरोपों को खारिज करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने अब तक 20 करोड़ से अधिक लोगों का कोरोना रोधी टीकों की खुराक दे दी है।

उन्होंने कहा कि भारत सबसे तेज और सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला आज दुनिया का दूसरा देश है।

भाजपा नेता ने कहा कि टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर आक्षेप लगाने के बजाय राहुल गांधी को अपना ध्यान कांग्रेस शासित राज्यों पर देना चाहिए क्योंकि टीका उत्पादकों से वह अपने हिस्से का टीका भी नहीं ले पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का पूरा जोर टीकाकरण पर रहा ओर केंद्र सरकार भी वही कहती रही है और करती आ रही है।

जावड़ेकर ने कहा कि इसी के तहत भारत ने दो टीकों का उत्पादन किया। इनमें कोवैक्सीन का उत्पादन घरेलू स्तर पर हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको टीकों का महत्त्व आज समझ आ रहा है तो जब कोवैक्सीन आयी थी तब उसपर आपने प्रश्नचिन्ह क्यों लगाया था। लोगों के मन में भ्रम ना उत्पन्न करें। प्रधानमंत्री जी ने खुद कोवैक्सीन ली, तब भी आपकी नौटंकी बंद नहीं हुई।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को राजस्थान पर ध्यान देना चाहिये, जहां आये दिन बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन किसी को सजा तक नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सांसद रंजीता कोली की गाड़ी पर हमला किया गया क्योंकि वह रोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर हालातों का जायजा लेती थीं। घुमंतू जातियों की झोपड़ियां क्यों गिराई, इस पर ध्यान दीजिये।’’

इससे पहले, राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और जो ‘नौटंकी’ की, उस कारण ये हालात पैदा हुए।

उन्होंने आगाह करते हुए यह भी कहा कि अगर मौजूदा गति से टीकाकरण हुआ तो आगे तीसरी, चौथी और पांचवीं लहर भी आएगी क्योंकि वायरस का स्वरूप बदलता जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को कोरोना से होने वाली मौतों को लेकर ‘झूठ बोलने’ की जगह देश को सच्चाई बतानी चाहिए तथा विपक्ष के सुझावों को सुनकर और पूरे देश को साथ लेकर कोरोना वायरस से निपटने की रणनीति बनानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार आज तक कोरोना वायरस एवं इसके स्वरूपों को नहीं समझ पाए तथा पिछले साल फरवरी में ही अगर कांग्रेस की बातों को सुन लिया होता, तो लाखों लोगों की जान नहीं जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट