लाइव न्यूज़ :

राहुल का ‘कलान बिरयानी’ वाला वीडियो वायरल हुआ

By भाषा | Updated: January 30, 2021 15:46 IST

Open in App

चेन्नई, 30 जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कलान बिरयानी (मशरूम बिरयानी) के चटखारे लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें तमिलनाडु के कुछ ग्रामीणों के साथ विशुद्ध दक्षिण भारतीय शैली में प्याज का रायता बनाते हुए भी देखा जा सकता है।

यूट्यूब पर ‘विलेज कुकिंग चैनल’ पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 31.24 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

समझा जाता है कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा के दौरान यह वीडियो बनाया गया जब उन्होंने राज्य के पश्चिमी हिस्सों का दौरा कर चुनावी बैठकें की थीं।

उनके साथ करूर से कांग्रेस की सांसद एस जोतिमणि और तमिलनाडु के पार्टी प्रभारी दिनेश गुंडू राव को भी देखा जा सकता है।

वीडियो में राहुल गांधी को प्याज और दही से रायता बनाते हुए देखा जा सकता है जिसे तमिल में ‘वेंगयम’ और ‘तायिर’ कहा जाता है। वह इसे बनाने के बाद चख भी रहे हैं।

इसके बाद भोजन करने से पहले वह ग्रामीणों से बातचीत करते हैं और पूछते हैं कि वे क्या करना चाहते हैं। इसपर एक ग्रामीण कहता है कि वह अमेरिका जाना चाहता है जिसपर गांधी को कहते सुना जा सकता है कि वह ‘अच्छे दोस्त’ सैम पित्रोदा के माध्यम से इसकी कोशिश कर सकते हैं।

बाद में सभी को जमीन पर बैठकर केले के पत्ते पर मशरूम बिरयानी के चटखारे लेते देखा जा सकता है।

खाने के दौरान कांग्रेस नेता ने बिरयानी पकाने वाले लोगों की तारीफ की और तमिल में ‘रोंबा नल्ला इरुक्कू’ कहा जिसका अर्थ होता है कि यह बहुत अच्छी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह