लाइव न्यूज़ :

राहुल के फ्लॉप शो में 25 हजार से अधिक लोग नहीं थे: सुशील मोदी

By भाषा | Updated: February 4, 2019 07:06 IST

बिहार के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल की रैली में कांग्रेस 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकी। आधे से अधिक भीड़ बाहुबली अनंत सिंह लेकर आए थे नहीं तो यह एक नुक्कड़ सभा में तब्दील जो जाती।’’ 

Open in App

बिहार में सत्तारूढ़ जद (यू)-भाजपा गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां गांधी मैदान में आयोजित रैली को एक ‘फ्लॉप शो’ करार दिया और कहा कि इसमें 25,000 से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटी।बिहार के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल की रैली में कांग्रेस 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटा सकी। आधे से अधिक भीड़ बाहुबली अनंत सिंह लेकर आए थे नहीं तो यह एक नुक्कड़ सभा में तब्दील जो जाती।’’ मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा व्यक्त की है। हालांकि, वह अभी तक पार्टी में शामिल नहीं हुये हैं। दूसरी तरफ, एक बयान में जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि कांग्रेस की रैली एक फ्लॉप शो था।रजक ने कहा, ‘‘कांग्रेस के अंतिम शासनकाल में कई घोटाले हुये। इसके विपरीत केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार और राज्य में नीतीश कुमार सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अभियान में लगे हुये हैं जिससे आम लोगों को लाभ पहुंच रहा है। इसके कारण ‘महागठबंधन’ में घबराहट है जिसे आगामी लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने वाली है।’’  

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं