लाइव न्यूज़ :

राहुल का आरोप: युवाओं को दंडित कर रही है सरकार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 17 मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों के पद कथित तौर पर खाली होने को लेकर बुधवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के पास ‘ असली डिग्री ’ होने पर उन्हें दंडित कर रही है।

उन्होंने कुछ खबरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘शिक्षित युवा भीषण बेरोजगारी का सामना कर रहे है। ऐसा लगता है कि भारत सरकार उन्हें, खासकर ओबीसी-अजा-अजजा वर्गों के युवाओं को असली डिग्री होने पर दंडित कर रही है।’’

कांग्रेस नेता ने जो खबरें साझा की हैं उनके मुताबिक, आईआईटी और कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के कई पद खाली हैं और कई भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) में ओबीसी और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पदों में से 60 फीसदी पद खाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह