असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हिंसा पर राहुल गांधी का अरोप, गृह मंत्री अमित शाह ने देश को फिर निराश किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 09:35 IST2021-07-27T09:09:28+5:302021-07-27T09:35:41+5:30

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हुई हिंसा पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है।

Rahul's allegation on Assam-Mizoram violence, Home Minister again disappointed the country | असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर हिंसा पर राहुल गांधी का अरोप, गृह मंत्री अमित शाह ने देश को फिर निराश किया

असम-मिजोरम विवाद पर राहुल गांधी ने अमित शाह पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

Highlightsअमित शाह ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर देश को निराश किया है: राहुल गांधीराहुल गांधी ने हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए घटना का एक वीडियो भी साझा किया है

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘ लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ’’ एक बार फिर देश को निराश किया है।

उन्होंने हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दोचार हो रहा है।’’

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए।

दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के दखल की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है।

Web Title: Rahul's allegation on Assam-Mizoram violence, Home Minister again disappointed the country

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे