लाइव न्यूज़ :

सात और आठ जून को वायनाड का दौरा कर मतदाताओं का आभार प्रकट करेंगे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: May 31, 2019 18:25 IST

मुक के मुखपत्र ने लिखा कि वह दक्षिण और उत्तरी राज्यों के बीच सोच के अंतर को भी समझते हैं। द्रमुक ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह जवाहरलाल नेहरू की सोच को परिलक्षित किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा। गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे।लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने पर अड़े हैं और पार्टी के अधिकतर नेता उनसे इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट करने के लिए अगले सप्ताह वायनाड जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई है कि वह सात और आठ जून को वायनाड का दौरा करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद यह उनका पहला वायनाड दौरा होगा। गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी से भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया। 

द्रमुक ने राहुल गांधी की तुलना नेहरू से की

द्रमुक ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति से परे राहुल गांधी की उनके उदार विचारों के लिए जवाहरलाल नेहरू से तुलना की और कहा कि कांग्रेस को राहुल जैसे खुले विचारों वाले शख्स की जरूरत है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने पर अड़े हैं और पार्टी के अधिकतर नेता उनसे इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

ऐसे में द्रमुक ने कहा, ‘‘राहुल की सियासी यात्रा जमीनी स्तर से कड़े संघर्ष वाली है। अगर ऐसा होगा तो जीत संभव है।’’ द्रमुक के तमिल मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने अपने संपादकीय में लिखा कि कांग्रेस व्यापक आधार वाली पार्टी है और इसके नेतृत्व के लिए राहुल जैसा व्यापक सोच वाला शख्स जरूरी है।

मुखपत्र ने लिखा कि राहुल ने चुनाव प्रचार में खुद को केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं किया। द्रमुक के अनुसार राहुल ने भारतीय समाज के बारे में चिंता भी जताई और धार्मिक बैर, आर्थिक असमानता और गरीबी जैसे अनेक पहलुओं पर भी अपना क्षोभ प्रकट किया।

द्रमुक के मुखपत्र ने लिखा कि वह दक्षिण और उत्तरी राज्यों के बीच सोच के अंतर को भी समझते हैं। द्रमुक ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह जवाहरलाल नेहरू की सोच को परिलक्षित किया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह