लाइव न्यूज़ :

राहुल ने वित्त मंत्री को पत्र लिखकर फसल ऋण को चुकाने पर किसानों के लिए राहत मांगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर उनसे किसानों द्वारा लिए गए अल्पकालिक फसल ऋणों के भुगतान के लिए दी गई मोहलत को 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ाने का आग्रह किया है।

गांधी ने ऐसे ऋणों पर सभी दंडात्मक ब्याज से छूट की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण समूचे देश के किसान गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केरल में उनके निर्वाचन क्षेत्र वायनाड में बड़ी संख्या में छोटे और हाशिये पर पड़े किसान रहते हैं। उन्होंने कहा कि केरल का एक बड़ा हिस्सा 2018 और 2019 में लगातार दो वर्ष आई बाढ़ों से तबाह हो गया है।

गांधी ने कहा, “ किसान इससे उबर ही रहे थे कि कोविड महामारी आ गई। इसने किसानों की परेशानी को काफी बढ़ा दिया। फिलहाल, किसान ब्याज छूट योजना के तहत रियायती दर पर अल्प अवधि का फसल ऋण लेते हैं।”

उन्होंने कहा, “ कई बार लगाए गए लॉकडाउन, आपूर्ति श्रृंखला में अड़चन और बाजार तक समिति पहुंच जैसे कई कारकों की वजह से किसानों की आय बुरी तरह से प्रभावित हुई है।” गांधी ने कहा कि बढ़ते कर्ज के साथ-साथ भावी आर्थिक अनिश्चितता ने किसानों की वक्त पर कर्ज चुकाने की क्षमता को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों और संगठनों से ज्ञापन मिले हैं जिसमें अल्पकालिक ऋण को चुकाने पर स्थगन की गुजारिश की गई है।

गांधी ने कहा, “ पूरे भारत में करोड़ों किसान इसी हालत में हैं। इस पृष्ठभूमि में, मैं आपसे अल्पकालिक फसल ऋणों के भुगतान के लिए दी गई मोहलत को 31 दिसंबर 2021 तक विस्तार देने और सभी दंडात्मक ब्याज माफ करने के लिए हस्तेक्षप का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे