लाइव न्यूज़ :

राहुल ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना की

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना करते हुए बुधवार को कहा कि सभी लोग इस मुश्किल घड़ी में असम की जनता के साथ खड़े हैं।

उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया, ‘‘असम के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। इस भूकंप से राज्य में कोविड संकट में इजाफा होगा तथा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में मुश्किल पेश आएगी। हम परीक्षा की इस घड़ी में आप लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम के बहनों और भाइयों के लिए मेरा स्नेह और प्रार्थना है जो कोविड की दूसरी लहर और भूकंप के दोरी मार का सामना कर रहे हैं। प्रभावित इलाको में सभी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।’’

कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भूकंप प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

असम में बुधवार को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू