लाइव न्यूज़ :

राहुल नहीं मनाएंगे जन्मदिन, जरूरतमंदों की मदद करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है, हालांकि इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को राशन, मेडिकल किट और मास्क बांटेंगे।

पार्टी पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर कह चुकी है कि वे 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटियां शनिवार को जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट, मास्क और सैनिटाइजर वितरित करेंगी।

भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि वह राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना प्रभावित लोगों की मदद करेगी, जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराएगी और आम लोगों को टीका लगवाने में मदद करेगी।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 19 जून को जनहित एवं लोक कल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए देश भर के भारतीय युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए हर जरूरतमंद भारतीयों की हरसम्भव सहायता एवं सहयोग करेंगे।’’ राहुल गांधी शनिवार को 51 साल के हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण