लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन नहीं मनाएंगे राहुल, कार्यकर्ताओं से जरूरतंदों की मदद का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात और लोगों को पेश आ रही दिक्कतों के मद्देनजर इस साल जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

इसके साथ ही, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 19 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करें तथा कोई होर्डिंग या पोस्टर नहीं लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों, पार्टी के विभिन्न संगठनों एवं विभागों को पत्र लिखकर राहुल गांधी की इस भावना से उन्हें अवगत करा दिया है।

पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से कहा कि वे राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों के बीच राशन, मेडिकल किट, मास्क और सैनेटाइजर वितरित करें।

राहुल गांधी 19 जून को 51 साल के हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो