लाइव न्यूज़ :

नये पीसीसी अध्यक्ष और चुनाव तैयारियों पर शुक्रवार को गुजरात के नेताओं के साथ मंथन करेंगे राहुल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की गुजरात इकाई के नये अध्यक्ष के चयन, राज्य में पार्टी एवं संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में शुक्रवार को प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित चावड़ा, राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल समेत करीब 20 नेता शामिल हो सकते हैं।

बैठक में शामिल होने के लिए गुजरात से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह बैठक नये प्रदेश अध्यक्ष के चयन, चुनाव की तैयारियों और गुजरात की संगठन की स्थिति को लेकर हो रही है। हमें उम्मीद है कि इस बैठक के बाद सभी नेता मिलकर काम करेंगे और अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाएंगे।’’

सूत्रों का कहना है कि यह बैठक नये प्रदेश अध्यक्ष को चुनने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें पार्टी नेताओं के बीच सहमति बनाने का प्रयास होगा।

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के लिए मौजूदा समय में गोहिल, हार्दिक पटेल और कुछ अन्य नामों पर विचार चल रहा है।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘भरत सिंह सोलंकी, अर्जुन मोडवाड़िया, गोहिल और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता हैं जिनका साथ मिलकर काम करना और नये अध्यक्ष को इनका समर्थन मिलना पार्टी की सफलता के लिए जरूरी है। इस लिहाज से यह बैठक अहम है।’’

इस साल की शुरुआत में हुए निकाय चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद अमित चावड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष और परेश धनानी ने विधायक दल के नेता के पद इस्तीफा दे दिया था।

गुजरात में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है