लाइव न्यूज़ :

राहुल ने वायनाड में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:26 IST

Open in App

वायनाड (केरल), 16 अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और बापू की शिक्षाओं को याद किया।

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिनों के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने मनंतवाडी में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कहा, ‘‘जब हम इस प्रतिमा को देखते हैं तो हमें सिर्फ गांधी जी याद नहीं आते, बल्कि हम उनके कार्य और उन्होंने जिस तरह से जीवन जिया, उसे भी याद करते हैं।’’

बापू की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रपिता के बारे में सबसे सशक्त बात यह है कि उन्होंने जो बोला, वह उनके कार्यों में भी दिखा।

राहुल गांधी के अनुसार, ‘‘अगर महात्मा गांधी ने कहा कि भारत को सहिष्णु देश होना चाहिए तो उन्होंने सहिष्णु तरीके से व्यवहार किया। अगर उन्होंने कहा कि भारत को महिलाओं के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए तो उन्होंने महिलाओं के साथ आदर का व्यवहार किया। अगर गांधी जी ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश होना चाहिए तो उन्होंने धर्मनिरपेक्ष तरीके से व्यवहार किया।’’

वह सोमवार सुबह कोझिकोड पहुंचे और साझा विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) में सफलता हासिल करने वाले आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर का खाना खाया।

उन्होंने इनके साथ दोपहर का भोजन करने की तस्वीर साझा करते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ये बहुत ही प्रतिभावान नौजवान हैं...उनकी आशा और अकांक्षाओं की हर कीमत पर रक्षा होनी चाहिए। एक राष्ट्र के तौर पर उनके प्रति यह हमारी जिम्मेदारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल