किसानों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए अगले सप्ताह राजस्थान के दौरे पर जाएंगे राहुल : माकन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:21 IST2021-02-06T19:21:10+5:302021-02-06T19:21:10+5:30

Rahul to visit Rajasthan next week to raise voice in support of farmers: Maken | किसानों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए अगले सप्ताह राजस्थान के दौरे पर जाएंगे राहुल : माकन

किसानों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए अगले सप्ताह राजस्थान के दौरे पर जाएंगे राहुल : माकन

नयी दिल्ली, छह फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ और प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में आवाज उठाने के लिए अगले सप्ताह 12 और 13 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे।

पार्टी महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने, किसानों की आवाज़ बुलंद कर, केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले क़ानूनों को वापस लेने हेतु संघर्ष के लिए राहुल गांधी 12 एवं 13 फ़रवरी को राजस्थान के दौरे पर होंगे।’’

राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ महीने पहले पंजाब और हरियाणा भी गए थे जहां उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकाली थी और कई सभाएं भी संबोधित की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul to visit Rajasthan next week to raise voice in support of farmers: Maken

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे