लाइव न्यूज़ :

राहुल आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की अदालत में 10 अक्टूबर को पेश होंगे

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:32 IST

गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने गांधी की आगामी यात्रा के मद्देनजर पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए गुजरात की एक अदालत में गुरुवार को पेश होना है।लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘ सभी चोरों का मोदी उपनाम क्यों होता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में खुद का बचाव करने के लिए गुजरात की एक अदालत में गुरुवार को पेश होना है। दरअसल, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कथित रूप से कहा था कि ‘ सभी चोरों का मोदी उपनाम क्यों होता है।’’

इसी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया गया था। गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा ने गांधी की आगामी यात्रा के मद्देनजर पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मंगलवार को एक बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पूर्व कांग्रेस प्रमुख यहां 10 अक्टूबर को अदालत में पेश होंगे।

चावड़ा ने कहा, ‘‘ राहुलजी का हवाई अड्डे से अदालत तक के पूरे मार्ग पर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे।’’ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी एच कपाड़िया ने मई में गांधी को समन जारी किया था। अदालत ने भाजपा विधायक पुरनेश मोदी की भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत को स्वीकार कर लिया था।

यह धारा आपराधिक मानहानि के मामले से संबंधित है। जुलाई में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने गांधी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी थी और मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की थी। कर्नाटक के कोलर में एक चुनावी सभा में गांधी ने 13 अप्रैल को कथित रूप से कहा था, ‘ नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... इन सब का मोदी उप नाम कैसे हो सकता है? सभी चोरों का उपनाम मोदी ही कैसे होता है?’’ 

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया