लाइव न्यूज़ :

राहुल ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय ने पलटवार किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘अब्बा जान’ वाले बयान की पृष्ठभूमि में मंगलवार को उन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि ‘जो नफरत करे, वह योगी कैसे हो सकता है।’

दूसरी तरफ, योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर अपराधियों के साम्राज्य पर बुलडोजर चलाना नफरत है, तो यह नफरत अनवरत जारी रहेगी।

राहुल गांधी ने योगी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘जो नफ़रत करे, वह योगी कैसा!’’

इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘जिन्ह कें रही भावना जैसी। प्रभु मूरति तिन्ह देखी तैसी। और हां श्रीमान राहुल जी!अपराधियों और उपद्रवियों के साम्राज्य पर बुलडोजर चलाना अगर नफरत है, तो ये नफरत अनवरत जारी रहेगी।’’

उल्लेखनीय है कि योगी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ‘अब्बा जान’ वाली टिप्पणी की थी।

पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘अब्बा जान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बा जान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा।’’

राहुल गांधी ने हाथरस में दलित युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के एक साल पूरा होने पर एक फेसबुक पोस्ट में प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘‘न्याय का इंतजार जारी है। हाथरस की बेटी, देश की बेटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह