लाइव न्यूज़ :

राहुल ने पूर्वी लद्दाख गतिरोध मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुकवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह चीन से ‘डरे’ हुए हैं ।

राहुल ने चीन से लगी सीमा से जुड़े घटनाक्रम पर एक वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट किया, ‘‘ श्रीमान 56 इंच चीन से डरे हुए हैं । ’’

वीडियो का शीर्षक ‘‘घटनाक्रम समझिये’ है जिसमें पिछले वर्ष 5 मई के बाद से पूर्वी लद्दाख में उत्पन्न भारत चीन गतिरोध पर खबरों का संकलन शामिल है । 54 सेकेंड के वीडियो में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से जुड़े घटनाक्रम को दर्शाया गया है।

राहुल गांधी और उनकी पार्टी चीन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचक रही है।

भारत ने शुक्रवार को कहा है कि चीन के पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति को बदलने के ‘उकसाव भरे और एकतरफा’ प्रयासों के कारण इस पर्वतीय इलाके में शांति एवं समरसता की स्थिति गंभीर रूप से खराब हुई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 15 जून को गलवान घाटी में संघर्ष के लिये भारत पर आरोप लगाने के चीन के प्रयासों को सिरे से खारिज कर दिया ।

बागची ने कहा, ‘‘ हमारी स्थिति पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इस घटनाक्रम को लेकर स्पष्ट और सतत है। चीन द्वारा हमारे द्विपक्षीय समझौतों के प्रतिकूल यथास्थिति को बदलने के ‘उकसाव भरे और एकतरफा’ प्रयासों के कारण शांति एवं समरसता की स्थिति गंभीर रूप से खराब हुई है। इसका हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर भी प्रभाव पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा