लाइव न्यूज़ :

राहुल ने ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई शहरों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की कमी की खबरों के बीच शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के कारण ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण बहुत सारी मौतें हो रही हैं। भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की है।’’

गौरतलब है कि देश के कई शहरों में ऑक्सीजन की कमी होने की खबरें आ रही हैं। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो गयी। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए घटना के पीछे संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी को बताया है।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के विरार में एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर कई कोविड मरीजों की मौत पर भी दुख जताया।

उन्होंने एक टेलीग्राम संदेश में कहा, ‘‘विरार के विजय वल्लभ कोविड सेंटर से दुखद खबर मिली है कि आग लगने से कई मरीजों की मौत हो गई। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे सभी जरूरी मदद मुहैया कराएं।’’

विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। घटना के वक्त आईसीयू में 17 मरीज थे। चार मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह