लाइव न्यूज़ :

राहुल ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 14, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि एक दिन जनता दुखी होकर इस ‘कुशासन’ का खत्मा करेगी।

उन्होंने ‘जीडीपी’ (गैस, डीजल और पेट्रोल) की कीमतों में बढ़ोतरी को दर्शाने वाला एक ग्राफ भी ट्विटर पर साझा किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पुरानी लोककथाओं में ऐसे लालची कुशासन की कहानी होती थी जो अंधाधुंध कर वसूली करता था। पहले जनता दुखी हो जाती लेकिन अंत में जनता ही उस कुशासन को ख़त्म करती थी। असलियत में भी ऐसा ही होगा।’’

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बृहस्पतिवार को एक बार फिर 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई, जिससे देश भर के पंपों पर इनकी खुदरा कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अपने उच्चतम स्तर 104.79 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 110.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।

इसी तरह मुंबई में डीजल अब 101.40 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में 93.52 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र