लाइव न्यूज़ :

फिल्मकारों पर छापेमारी को लेकर राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, भाजपा ने किया पलटवार

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप समेत कुछ फिल्म निर्माताओं और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घरों एवं कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है।

दूसरी तरफ, राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया की स्वतंत्रता पर कांग्रेस का ज्ञान देना ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ की तरह है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।’’

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है । उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार तथा सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी, इन मुहावरों को भी याद करिये। 1. सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को - आपातकाल में मीडिया की आज़ादी पर अंकुश लगाने वाली कांग्रेस का मीडिया की आजादी पर ज्ञान देना । उंगली पर गिने जा सकना - कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और चुनाव में स्थिति । रंगा सियार - सबसे सांप्रदायिक पार्टी सेकुलरिज्म का ढोंग करती है; एक परिवार की पार्टी अब लोकतंत्र पढ़ा रही है।’’

इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘सरकार मीडिया प्रबंधन को ही भूराजनीतिक रणनीति का विकल्प मानती है। इसकी कीमत चीन के साथ हमें चुकानी पड़ी है। इस रास्ते पर चलना भारत लिए भयावह है।’’

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार की मीडिया रणनीति से संबंधित एक कथित रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार मीडिया पर नियंत्रण करने की साजिश कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले साल जब लोग महामारी से जूझ रहे थे तो सरकार का एक मंत्री समूह मीडिया पर नियंत्रण का षड्यंत्र रच रहा था। सरकार की कम्युनिकेशन रिपोर्ट से इस साजिश का खुलासा हुआ है। इन मंत्रियों के कई सुझावों के आधार पर ही हाल ही में ओटीटी और डिजिटल मीडिया को नियंत्रित करने के कानून बनाए गए हैं।’’

सुप्रिया ने कहा, ‘‘यह विश्वास के हनन का मामला है और ऐसे में हम केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर के इस्तीफे की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो