लाइव न्यूज़ :

‘बट्टे खाते में बढ़ रहे कर्ज की राशि’ को लेकर राहुल ने सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित तौर ‘‘बट्टे खाते में बढ़ रहे कर्ज की राशि’’ का दावा करने वाली खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार अपने ‘मित्रों’ को बचाने में लगी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार का नया कीर्तिमान! आम जनता पर वार, मित्रों को बचाने में लगी मोदी सरकार।’’

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें सूचना के अधिकार कानून के तहत मिली जानकारी के आधार पर दावा किया गया है कि संप्रग सरकार के 10 वर्षों के दौरान 2.20 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया था तो राजग सरकार के पांच साल की अवधि में करीब आठ लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला गया।

राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा या सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल