लाइव न्यूज़ :

राहुल ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड महामारी के संकट के बीच ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के तहत काम आगे बढ़ाए जाने को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और उसकी प्राथमिकताओं को लेकर सवाल खड़े किए।

उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड संकट है। जांच नहीं, टीका नहीं, ऑक्सीजन नहीं, आईसीयू नहीं....प्राथमिकताएं!’’

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की उसके मुताबिक, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत सचिवालय के तीन नए भवनों के निर्माण के लिए निविदा मंगाई है।

गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,32,730 नए मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामले 1,62,63,695 पर पहुंच गए तथा 2,263 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़ कर 1,86,920 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया