लाइव न्यूज़ :

राहुल ने पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 15:32 IST

Open in App

कोच्चि, 22 मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है।

स्वायत्त महिला कॉलेज सेंट टेरेसा की छात्राओं से यहां बातचीत करते हुए गांधी ने अर्थव्यवस्था की हालत चरमराने के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

चुनाव प्रचार के लिए केरल पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “ समस्या कुछ और वक्त तक जारी रहेगी, क्योंकि कुप्रबंधन काफी ज्यादा और गहरा है।”

उन्होंने कहा कि लोगों के हाथ में अधिक पैसा देना इस संकट से निकलने का एकमात्र तरीका है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है और कह रही है, “अधिक उत्पादन करो।”

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी के बावजूद पेट्रोल व डीज़ल के मूल्य में वृद्धि को लेकर किए गए सवाल पर गांधी ने कहा, “हमारा मानना है कि अर्थव्यवस्था को शुरू करने का तरीका यह है कि उपभोग शुरू किया जाए। लोगों को पैसा देने से वे चीज़ों का उपभोग करना और सामान खरीदना शुरू कर देंगे।”

उन्होंने कहा, “ नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था को बहुत क्षति पहुंची है। यह पहले से कमजोर थी। इसके बाद, जब कोविड-19 महामारी आई तो अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ढह गई।”

गांधी ने कहा, “अर्थव्यवस्था नहीं चलने की वजह से सरकार के पास पैसा नहीं है। वे कर और पैसा नहीं जुटा पा रहे हैं। इसलिए वे अब आपकी जेब से--पेट्रोल और डीज़ल के लिए-- जबरन पैसा ले रहे हैं और सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के काम करने के लिए सद्भावना का माहौल होना अनिवार्य है।

कांग्रेस नेता ने कहा, “ आपको सद्भाव, शांति और सुकून की जरूरत है और आपको एक रणनीति चाहिए। इसी वजह से समस्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह